फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: हादी की मौत पर अखबार के दफ्तर में भीड़ ने बरपाया कहर, प्रोथोम आलो बोला- उनमें गुस्सा था और...

Sat, 20 Dec 2025 08:24 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh Unrest: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने स्थनीय अखबार प्रोथोम आलो के कार्यालय पर हमला किया, वहां मौजूद कार्यकारी संपादक ने बताया कैसे प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की, जिससे अखबार की प्रिंट और वेबसाइट पर काम ठप हो गया।

विज्ञापन
स्थनीय अखबार के दफ्तर पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थनीय अखबार प्रोथोम अलो के कार्यालय पर बृहस्पतिवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, जिससे पत्रकारों की जान खतरे में पड़ गई। प्रोथोम आलो के कार्यकारी संपादक सज्जाद शरीफ ने बताया कि यह हमला पिछले साल के आंदोलन के प्रमुख शख्स शरिफ उस्मान हादी की हत्या के बाद गुस्से में हुई हिंसा का परिणाम था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कुछ बदमाशों ने हमारे मीडिया कार्यालय को नुकसान पहुंचाया। कल रात जब हमारे पत्रकार अगले दिन के अखबार और ऑनलाइन सामग्री पर काम कर रहे थे, तब यह दुखद घटना हुई। पत्रकार डर के मारे कार्यालय छोड़ने पर मजबूर हो गए। सज्जाद शरीफ ने यह भी बताया कि इस घटना के कारण प्रोथोम आलो का आज का प्रिंट संस्करण प्रकाशित नहीं हो सका और ऑनलाइन वेबसाइट भी रात से बंद है। 1998 में स्थापना के बाद यह पहली बार है जब अखबार प्रकाशित नहीं हुआ। उन्होंने इसे पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और सरकार से अपील की कि दोषियों को खोजकर कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

 

कमजोर शासन का फायदा उठा रहे हैं चरमपंथी- पूर्व उच्चायुक्त
पूर्व भारतीय उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने बांग्लादेश में जारी प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां शासन काफी कमजोर है, जिसका फायदा कुछ चरमपंथी, अपराधी और इस्लामिक ताकतें उठा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: 'ये युद्ध की शुरुआत नहीं, बदला लेने का एलान है', ISIS के खिलाफ ऑपरेशन हॉकआई पर बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री

हादी की हत्या के बाद देशभर में हिंसा
गौरतलब है कि हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में लोगों का गुस्सा फूटा। कई जगहों पर मीडिया हाउस, सांस्कृतिक केंद्र और यहां तक कि शेख मुजीबुर रहमान का घर भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


कौन था उस्मान हादी?
शरीफ उस्मान हादी बीते साल बांग्लादेश में हुए शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बने इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे। अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में उस्मान हादी भी उम्मीदवार थे। बीती 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें