फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: भारत का गलत नक्शा दिखाने पर क्यों बैकफुट पर आया बांग्लादेश? भारतीय राजनयिक ने दिया करारा जवाब

Tue, 07 Jul 2026 09:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में इन दिनों भारत विरोधी माहौल बनाया जा रहा है। अब वहां एक सम्मेलन के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। खास बात ये है कि ये नक्शा जिस कार्यक्रम में दिखाया गया, उसमें भारत के राजनयिक भी मौजूद थे। इस पर विवाद हो गया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही बांग्लादेश के तेवर बदले हुए हैं और वह लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है, जिससे भारत से उसके संबंध खराब हो। अब एक ताजा मामले में ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजदूत ने इस पर तुरंत कड़ी आपत्ति जताई और मौके पर ही साफ कर दिया कि नक्शा गलत है और जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 
विज्ञापन


आखिर हुआ क्या था?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय उच्चायुक्त की सेकेंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा भी मौजूद थीं। सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए करीम ने एक नक्शा दिखाया। इस नक्शे में गड़बड़ी थी और इसमें जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस पर कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजनयिक ने तुरंत आपत्ति जताई। 

पूजा कुमारी झा ने कहा कि 'दिखाया गया भारत का नक्शा गलत है। इसमें जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। यहां दिखाया गया नक्शा पूरी तरह से गलत है।'
विज्ञापन


बांग्लादेश ने दी सफाई
भारतीय राजनयिक की कड़ी आपत्ति के बाद बांग्लादेश बैकफुट पर नजर आया और सम्मेलन को संबोधित कर रहे बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए करीम ने सफाई देते हुए कहा कि नक्शे का इस्तेमाल केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए किया गया है और नक्शे में दिखाई गई सीमाएं वास्तविक नहीं हैं।

गौरतलब है कि भारत का साफ रुख है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा अपने अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि दुनिया में कहीं भी भारत का गलत नक्शा दिखाया जाए, उसका तुरंत कड़ा विरोध करें। ऐसा ही बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक पूजा कुमारी झा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें