फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: चुनाव के बाद बांग्लादेश में हिंसा, चपैनवाबगंज में बम धमाका; पांच लोगों के हताहत होने की खबर

Sat, 14 Feb 2026 06:22 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश के आम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भले ही बीएनपी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन वहां हिंसा अब भी बरकरार है। देश के चपैनवाबगंज जिले में हुए बम धमाके में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को हुए चुनाव के बाद शनिवार को एक बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि चपैनवाबगंज जिले के सदर उपजिला के फाटापारा में शनिवार सुबह बम बनाते समय हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसी तरह के बमों का इस्तेमाल चुनाव वाले दिन दो पोलिंग सेंटरों पर किया गया। जिस तरह से इन पोलिंग बूथों पर बम धमाके किए गए और फिर शनिवार को भी धमाके की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान का बड़ा संदेश, कहा- देश के लोगों को अब मिली असली आजादी और अधिकार

धमाके में मारे गए लोगों की पहचान बाकी
जिस तरह से देसी बम बनाए जा रहे हैं, इसका कोई कनेक्शन आतंकी संगठनों से है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी घटनाएं ना केवल देश के लिए सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करती हैं, बल्कि यह पड़ोसी देशों की सुरक्षा में सेंध को लेकर भी सवाल खड़े करती है। बांग्लादेश पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल धमाके में मारे गए लोगों की पहचान पता लगाने के लिए जानकारी हासिल की जा रही है। 
विज्ञापन


घायलों की हुई पहचान, इलाज जारी
चपैनवाबगंज सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज नूर-ए-आलम ने बताया कि धमाका सुबह करीब 5 बजे फाटापारा में कलाम नाम के एक आदमी के घर पर हुआ, जब कुछ लोग बम बना रहे थे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान जलुर रहमान, मिन्हाज और शुभो के रूप में की गई है। घायलों को चपैनवाबगंज सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-EU Relations: ट्रंप के हमलों के बाद रिश्ते सुधारने में जुटे रुबियो, कहा- हम हमेशा यूरोप के बच्चे रहेंगे

घटना के बाद से फरार है मकान मालिक और परिवार
चपैनवाबगंज पुलिस के अतिरिक्त सहायक अधीक्षक एनएम वसीम फिरोज ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस घर में बम फटे, उसका एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और घर की टिन की छत उड़ गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि घर का मालिक अपने परिवार के साथ मौके से भागने में कामयाब रहा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें