फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 'संघर्ष में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खो दिया', चुनाव में जीत के बाद BNP ने जनता का जताया आभार

Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

Bangladesh: बांग्लादेश के राष्ट्रीय चुनाव में बीएनपी ने बहुमत हासिल किया है और पार्टी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये जनता का आभार जताया। पार्टी ने कहा कि उसने जनता के वोट के अधिकार के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
तारिक रहमान, अध्यक्ष, बीएनपी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बहुमत मिला है। अब बीएनपी की तरफ से कहा गया है कि पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश में लोगों के वोट का अधिकार बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। 
विज्ञापन


बीएनपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया कि पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश में लोगों के वोट का अधिकार बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस संघर्ष में हमने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को खो दिया। कई लोग जबरन गायब किए गए और प्रणालीगत दमन का शिकार हुए।
 

पोस्ट में लिखा है कि गुरुवार बहुप्रतीक्षित चुनाव का दिन था। बांग्लादेश के लोग आखिरकार अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर पाए। जनता के जबरदस्त समर्थन के साथ बीएनपी ने निर्णायक जीत हासिल की। पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया कि बीएनपी की ओर से हम बांग्लादेश के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हम काम करेंगे। हम देश बनाएंगे। हमेशा बांग्लादेश पहले ही रहेगा।
विज्ञापन




तारिक रहमान कौन हैं?
  • बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान शनिवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जो करीब 35 वर्षों के बाद बांग्लादेश में एक पुरुष प्रधानमंत्री की वापसी का प्रतीक है।
  • तारिक रहमान ने पिछले दिसंबर में अपनी मां, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद बीएनपी का नेतृत्व संभाला।
  • वह बीएनपी के संस्थापक पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे भी हैं।

ये भी पढ़ें: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने जुर्म कबूला, अमेरिकी अदालत में चल रहा मुकदमा

बीएनपी की जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान से फोन पर बातचीत की और बांग्लादेश चुनावों में उनकी पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के रहमान के प्रयासों के प्रति भारत का समर्थन व्यक्त किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कॉल के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तारिक रहमान से बात करके मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। दो घनिष्ठ पड़ोसी देशों के रूप में, जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।

संबंधित वीडियो-




- आईएएनएस इनपुट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें