फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश : एयरपोर्ट पर 250 किलो का बम मिला, विशेषज्ञों ने बताया इसे 1971 के हमले की निशानी

Thu, 10 Dec 2020 07:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
ढाका एयरपोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश में आए  दिन आतंकी हमलों में लोगों की जान जाती रहती है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एयरपोर्ट पर बुधवार को एक 250 किलोग्राम वजन का बम मिला। बम के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध या लिबरेशन वॉर के समय का है। यह बम बुधवार को ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे टर्मिनल पर खुदाई के दौरान मिला। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर ) ने बयान जारी कर  यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 आईएसपीआर, मीडिया और बांग्लादेश सशस्त्र सेना की न्यूज एजेंसी ने बताया कि वर्करों ने पहली बार बुधवार सुबह तीन मीटर गइराई में दबे सिलिंडर जैसे बम को नोटिस किया। ढाका स्थित हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण स्थल के पास से करीब 250 किलोग्राम वजन वाले युद्धकालीन बम को बरामद किया गया। 

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद वहां बांग्लादेश एयरफोर्स के बंगाबंधु बेस के बम निरोधक दस्ता को भेजा गया और विस्फोट को निष्क्रिय किया गया। आईएसपीआर ने बताया कि विशेषज्ञों ने इसे हवा से गिराए गए बम के तौर पर पहचान की। इनके अनुसार वर्ष 1971 में इस बम को गिराया गया था।
विज्ञापन


अक्सर मिलते रहते दूसरे विश्व युद्ध के बम 
इसी  तरह दूसरे विश्व युद्ध के बम अक्सर ही जर्मनी में मिलते रहते हैं। अभी हाल में ही अक्तूबर में जर्मन पोलिश सीमा के पास तथाकथित भूकंप बम मिला था, लेकिन फ्रैंकफर्ट में बम मिलने के ताजा मामले का पता  एक निर्माण स्थल पर मिला। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र सेनाओं ने फ्रैंकफर्ट पर नियमित रूप से बमबारी की थी, जिससे जर्मनी का यह सबसे बड़ा मध्य युगीन शहर तबाह हो गया था और यहां पर पांच हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसी साल फरवरी के अंत में हांगकांग के हैप्पी वैली स्थित मंदिर और होटल के करीब निर्माण स्थल के करीब एक युद्धकालीन बम मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें