फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: तेज भूकंप के दौरान चंद सेकंड में धराशायी हुई गगनचुंबी इमारत, धूल के गुबार से ढका इलाका; तीन की मौत

Fri, 28 Mar 2025 01:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

म्यांमार में आए एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटकों ने आसपास के कई देशों में दहशत फैलाई। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। इसके बाद एक-एक घंटे के अंतराल पर दो और भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके भारत, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।
विज्ञापन
बैंकॉक भूकंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व एशिया में शुक्रवार को आए दो तेज भूकंप के झटकों से जमकर तबाही हुई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें हिल गईं। इस दौरान एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों वाले पूलों से पानी बहकर सड़कों पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा। इसके अलावा शहर के साथ-साथ पड़ोसी म्यांमार में भी लोग दहशत में देखे गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर के भूकंप का केंद्र म्यांमार में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था।

विज्ञापन


इमारत ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत
भूकंप के बाद ढही इमारत के मलबे में तीन लोग मृत पाए गए हैं। कई अन्य लोग अभी भी दबे हुए हैं। एक बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने बताया कि मलबे के ऊंचे ढेर के पास सात अन्य लोग जीवित पाए गए हैं। थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री ने फुमथाम वेचायाचाई ने भी हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकॉक में 30 मंजिला निर्माणाधीन टावर के ढह जाने से कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई। इमारत ढहने के बाद मलबे में 81 लोग फंसे हुए हैं।



सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे। इसमें निर्माणाधीन इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

बैंकॉक भूकंप - फोटो : PTI
इमारतों में अलार्म बजने लगे
दोपहर 1:30 बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घबराए हुए लोगों को घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक में ऊंची इमारतों और होटलों की सीढ़ियों से नीचे उतारा गया। वे भूकंप के बाद दोपहर की तपती गर्मी और आग उगलते सूरज के बीच सड़कों पर ही रहे।

बैंकॉक भूकंप - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई
प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। ग्रेटर बैंकॉक इलाके में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां कई ऊंची इमारते हैं।

यह भी पढ़ें- म्यांमार में तेज भूकंप, 12 मिनट में दो बार कांपी धरती; करीब 900 किमी. दूर बैंकॉक तक महसूस हुए झटके 
विज्ञापन

बैंकॉक में भूकंप के बाद का दृश्य - फोटो : PTI
भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया
थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग ने कहा कि भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। धार्मिक इमारतों के कुछ हिस्से जमीन पर गिर गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए। म्यांमार से नुकसान की रिपोर्ट अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है, क्योंकि वहां गृहयुद्ध चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें