वॉइस फॉर बलोच मिसिंग परसंस (VBMP) ने कहा कि 8 जून को बलूच छात्र नेता जाकिर माजिद बलोच के लापता होने को 14 साल हो जाएंगे। उसकी याद में दोपहर 3 बजे क्वेटा प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जाकिर का अपहरण किया था और उसके बाद से वह लापता है। वीबीएमपी ने कहा कि जाकिर माजिद का परिवार आज प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाएगा। संगठन का कहना है कि बलूचों पर सेना व अन्य सुरक्षा बलों के अत्याचार दिनों दिन बढ़ रहे हैं। उन्हें उनके नागरिकों अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।
पाकिस्तान में जबरन गायब होने का मुद्दा मुशर्रफ काल (1999 से 2008) के दौरान उत्पन्न हुआ, लेकिन बाद की सरकारों के दौरान भी यह सिलसिला जारी रहा। बलूच संगठन का कहना है कि पाकिस्तान में बलूच विद्यार्थियों को भले वे पाकिस्तान में रहें या कहीं और हमेशा अपहरण, यातना और हत्या का डर रहता है।