फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lithuania: गुब्बारों से लिथुआनिया में हवाई सेवाएं लगातार दूसरे दिन हुईं प्रभावित, बेलारूस के साथ बढ़ रहा तनाव

Sun, 26 Oct 2025 07:21 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलनियस

सार

Belarus-Lithuania Balloons Row: यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे बसे देश लिथुआनिया में गुब्बारों ने हवाई सेवाओं को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। जानकारी के मुताबिक, ये गुब्बारे बेलारूस से छोड़े गए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिथुआनिया के मुख्य हवाई अड्डे पर लगातार दूसरी रात बेलारूस से आए संदिग्ध गुब्बारों के कारण उड़ान सेवाओं में बड़ी बाधा आई। ये गुब्बारे कथित तौर पर स्मोकिंग सिगरेट की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लिथुआनिया के अधिकारियों ने सोमवार को इस मुद्दे पर चर्चा कर संभावित कार्रवाई तय करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-India Ties: नरम पड़े अमेरिकी तेवर! रुबियो बोले- पाकिस्तान से मजबूत संबंध भारत से दोस्ती की कीमत पर नहीं

हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द और डायवर्ट
विलनियस हवाई अड्डे ने बताया कि शनिवार रात 9:35 बजे एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया था और रविवार सुबह 3:30 बजे हवाई क्षेत्र को फिर से खोला गया। इस दौरान चार उड़ानें रद्द और सात उड़ानें डायवर्ट की गईं। इससे पहले शुक्रवार रात भी इसी तरह की बाधा के कारण विलनियस और काउनस हवाई अड्डों पर कुल 10 उड़ानें रद्द और चार उड़ानें डायवर्ट हुई थीं।
विज्ञापन


लिथुआनिया-बेलारूस की सीमा पर भी असर
इन गुब्बारों की गतिविधियों के कारण लिथुआनिया और बेलारूस की दो सीमा चौकियों, मेडिनिंकाई और शालसिनिंकाई, को कई घंटे के लिए बंद करना पड़ा था। हर घटना के बाद सीमा को फिर से खोला गया।

सरकार की चेतावनी और संभावित कदम
प्रधानमंत्री इंगा रुजिनिने ने चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति जारी रही तो लिथुआनिया को बेलारूस की सीमा को लंबे समय तक बंद करने पर विचार करना पड़ सकता है। सरकार ने तस्करों के लिए सख्त दंड की संभावना पर भी विचार करना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग की बैठक बुलाई है, जिसमें हवाई अड्डों और अन्य रणनीतिक सुविधाओं पर इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ उपाय तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान के एक्स अकाउंट को बंद करने की मांग, पाकिस्तानी कोर्ट ने याचिका पर तय की सुनवाई
विज्ञापन


गुब्बारे केवल सिगरेट की तस्करी में उपयोग
लिथुआनिया के सीमा सुरक्षा प्रमुख ने पिछले सप्ताह बताया कि 2023 से स्मोकिंग सिगरेट की तस्करी के लिए गुब्बारों का उपयोग देखा गया है और अब तक किसी अन्य सामान की तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भौगोलिक और राजनीतिक महत्व
लिथुआनिया यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य है और पश्चिमी गठबंधन के पूर्वी सीमांत पर स्थित है। इसकी सीमा रूस के कालिनिनग्राद और रूस समर्थित बेलारूस से लगती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें