मॉल में एक फ्लैश डांस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति वाले गीतों पर डांस किया। इस दौरान वहां शॉपिंग करने वाले ग्राहकों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। भीड़ ने ताली बजाकर डांस कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया।
देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। इसके तहत भारत ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान की धूम देश की सीमाओं से बाहर भी खूब दिखाई दे रही है। दुबई के एक मॉल में अनोखे तरीके से आजादी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
मॉल में एक फ्लैश डांस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति वाले गीतों पर डांस किया। इस दौरान वहां शॉपिंग करने वाले ग्राहकों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। भीड़ ने ताली बजाकर डांस कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
हर घर तिरंगे की थीम पर सजाई कार
गुजरात के एक युवक ने हर घर तिरंगे की थीम पर अपनी कार को सजाने के लिए 2 लाख रुपये खर्च किए। सिद्धार्थ दोशी ने कहा, लोगों को जागरूक करने के लिए हम दो दिनों में अपनी कार से सूरत से दिल्ली आए हैं..हम पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं।
पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय तटरक्षक बल ने पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सैन डिएगो पहुंचा INS सतपुरा
भारतीय नौसेना युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा छह महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा किए गए एक स्मारक तैनाती के हिस्से के रूप में शनिवार को सैन डिएगो हार्बर उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप पहुंचा। बताया गया कि जहाज अपने बेस पोर्ट से लगभग 10,000 समुद्री मील की दूरी पर ऐतिहासिक 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रवासी और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में प्रतिष्ठित स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भारतीय तिरंगा फहराएगा। जहाज 15 अगस्त 2022 को सैन डिएगो यूएस नेवी बेस पर 75-लैप "आजादी का अमृत महोत्सव रन" भी आयोजित करेगा। प्रत्येक लैप भारत के स्वतंत्रता संग्राम के 75 दिग्गजों को उनके बलिदानों की याद के रूप में समर्पित किया जाएगा।