फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US Tension: 'अगर आप कुछ गलत करते हैं तो हम परमाणु...', ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई के सलाहकार की चेतावनी

Tue, 01 Apr 2025 09:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी ईरान पर हमला करते हैं, तो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले, खामेनेई भी स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि बमबारी हुई तो वह भी जवाबी हमला करेंगे। 
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका या उसके सहयोगी ईरान पर हमला करते हैं, तो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लारीजानी की यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद आई है। इससे पहले, खामेनेई ने कहा था कि ट्रंप ने यदि इरान पर बमबारी करने की धमकी दी, तो हम जवाबी हमला करेंगे।

विज्ञापन


खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने एक साक्षात्कार में कहा, 'हम परमाणु हथियारों की ओर नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन अगर आप (अमेरिका) ईरानी परमाणु मुद्दे में कुछ गलत करते हैं, तो आप ईरान को उस दिशा में ले जाने के लिए मजबूर करेंगे, क्योंकि हमें खुद का बचाव करना है।' हालांकि, अली ने कहा कि ईरान ऐसा नहीं करना चाहता है, लेकिन अमेरिका खुद या इस्राइल के माध्यम से बमबारी की जाती है तो ईरान के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। 

ये भी पढ़ें: US: 'अमेरिकी जहाजों पर हमले रोकें या असली दर्द झेलें', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हूतियों और ईरान को चेतावनी
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान को ये दी थी धमकी 
इससे पहले, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि यदि ईरान परमाणु समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो बमबारी की जाएगी। ट्रंप ने ईरान को सेकेंडरी टैरिफ के साथ दंडित करने की भी धमकी दी। हालांकि, ट्रंप की टिप्पणी में यह स्पष्ट नहीं था कि वह अमेरिकी बमबारी की धमकी दे रहे थे या ईरान के दुश्मन इस्राइल के साथ बमबारी करने की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Iran Row: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद पलटवार को तैयार ईरान, हमले के लिए भूमिगत मिसाइल लॉन्चर किए लोड

हमला करने पर मजबूत जवाब का सामना करेगा अमेरिका: खामेनेई
ट्रंप की धमकी पर खामेनेई ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो उसे 'एक मजबूत जवाब' का सामना करना पड़ेगा। खामेनेई का यह संदेश ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत आमिर सईद इरावानी ने एक पत्र के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजा। दूता ने कहा कि ईरान अमेरिका या इस्राइली शासन द्वारा किए गए किसी भी आक्रमण का तेजी और निर्णायक रूप से जवाब देगा। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें