फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सांसदों पर हमला करने वाले की खोज जारी; निशाने पर थे कई और सांसद; संदिग्ध की गाड़ी में मिली लिस्ट से खुलासा

Sun, 15 Jun 2025 02:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Minnesota Shooting: अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में चार लोगों को गोली मारी गई है, इस हमले में पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य सांसद जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी घायल हैं। इस घटना पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया है, इसके साथ उन्होंने एफबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
मिनेसोटा में गोलीबारी, ट्रंप ने जांच के दिए आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनेसोटा में शनिवार को दो डेमोक्रेटिक सांसदों पर उनके घरों में गोलीबारी हुई, जिसमें एक सांसद की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रुकलिन पार्क में राज्य प्रतिनिधि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति को गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हॉर्टमैन डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व हाउस स्पीकर थीं।

विज्ञापन


दूसरी घटना में चैम्पलिन में राज्य सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी को भी गोली मारी गई। हॉफमैन और उनकी पत्नी की सर्जरी सफल रही है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर पुलिस की वर्दी में आए थे। उनकी वर्दी देखकर कोई भी उन्हें असली पुलिस वाला ही समझेगा। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफबीआई को जांच के आदेश दे दिए हैं। गवर्नर टिम वाल्ज ने इन घटनाओं को राजनीतिक हिंसा बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। मेलिसा एक शानदार जनसेवक थीं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, हम सभी को मिनेसोटा और पूरे देश में सभी प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। हिंसा के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Trending Videos

हॉफमैन को दो और पत्नी को तीन गोलियां लगीं
पुलिस ने बताया कि जिन दो सांसदों पर हमला हुआ, उनके घर एक दूसरे से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में हैं। सीनेटर हॉफमैन और उनकी पत्नी यवेटे चैम्पलिन में रहते हैं। दंपती को भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गोली मारी गई थी। हॉफमैन को दो गोलियां लगीं और यवेटे को तीन बार गोली मारी गई। दंपती के साथ उनकी बेटी होप भी रहती हैं। हालांकि, घटना के वक्त वह घर में थीं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

संदिग्ध की गाड़ी से कई सांसदों के नाम की सूची मिली
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गाड़ी से एक सूची मिली है, जिसमें मेलिसा हॉर्टमैन और जॉन हॉफमैन सहित कई सांसदों के नाम हैं। आशंका है कि हमलावर सूची के मुताबिक सांसदों को निशाना बनाने वाले हैं। सूची में जिन सांसदों के नाम हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके में हमलावर की खोजबीन शुरू कर दी है। ब्रुकलिन पार्क में लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पुलिस की वर्दी में दरवाजा खटखटाए, तो गेट न खोलें, बल्कि पहले 911 पर कॉल कर जानकारी दें। लोगों से कहा गया है कि जब तक दो पुलिस अधिकारी साथ न आएं, तब तक दरवाजा मत खोलिए। यह हमला राजनीतिक कारणों से किया गया या किसी और वजह से यह अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Minnesota Shooting: दो सांसदों को मारी गई गोली; एक सांसद की मौत, दूसरा घायल; ट्रंप ने FBI जांच के दिए आदेश
 
विज्ञापन

अमेरिका में ऐसी भयानक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ट्रंप
राष्ट्रफति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे मिनेसोटा में हुई भयानक गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है, जो राज्य के सांसदों के खिलाफ लक्षित करके किया गया हमला मालूम होता है। हमारे अटॉर्नी जनरल, पाम बॉन्डी और एफबीआई स्थिति की जांच कर रहे हैं। हमले में शामिल आरोपी पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

24 दिन पहले इस्राइली दूतावास के दो स्टाफ की हुई थी हत्या
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में 24 दिन पहले (21 मई) इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधी ने ‘फ्री फलस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी थी। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

यह भी पढ़ें - West Asia Unrest: भारत ने इस्राइल-ईरान टकराव पर SCO के बयान से किनारा किया, विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें