32 साल पहले क्लिवलैंड की नर्स अलीजा शेरमैन की चाकू मारकर हत्या के मामले में उनके पूर्व पति वकील ग्रेगोरी मूर को टेक्सास से गिरफ्तार किया गया। मूर पर हत्या, अपहरण और साजिश के आरोप हैं। साथ ही जांच में ये भी खुलासा हुआ कि मूर ने ही हत्या की योजना बनाई और साक्ष्य छुपाए।
अमेरिका के ओहियो के क्लिवलैंड क्लिनिक में 32 साल पहले एक नर्स अलीजा शेरमैन की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां अब जाकर ओहियो पुलिस ने शुक्रवार को अलीजा के पूर्व पति वकील ग्रेगोरी जे. मूर (51 वर्ष) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि शेरमैन को 10 से ज्यादा बार चाकू मारा गया था और उनकी लाश क्लिवलैंड शहर के बीचोंबीच एक फुटपाथ पर मिली थी। उस समय वे मूर से तलाक के सिलसिले में मिलने जा रही थीं।
पहले भी पुलिस की नजर में था आरोपी
हत्या की योजना बनाने का आरोप
नए सबूतों के अनुसार, मूर ने शेरमैन को अपने ऑफिस बुलाया, जो कि अंदर से बंद था। वह वहां एक घंटे तक इंतज़ार करती रहीं, फिर वापस अपनी कार की ओर जाने लगीं। उसी दौरान कोई व्यक्ति — या तो मूर या उसका कोई साथी उनके पीछे आया और उन्हें बेरहमी से चाकू मारा। इसके बाद मूर ने जानबूझकर ऑफिस में अपनी एंट्री दर्ज कराई और शेरमैन को मैसेज भेजे, जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके।
ये भी पढ़ें:- Nepal: FNJ का दावा- प्रदर्शन के दौरान टीवी पत्रकार की मौत संदिग्ध, कैमरा गायब, मोबाइल टूटा; उच्चस्तरीय जांच हो