फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हमले का शिकार बना आस्ट्रिया का विदेश मंत्रालय

Sun, 05 Jan 2020 09:14 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय देश आस्ट्रिया का विदेश मंत्रालय गंभीर साइबर हमले का निशाना बना है। अधिकारियों ने इसके लिए किसी अन्य देश को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि साइबर हमला शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से हुआ, जो रविवार तक जारी रहा।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर हमला कुछ दिन और जारी रह सकता है। आस्ट्रिया के गृह और विदेश मंत्रालयों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि साइबर हमले की गंभीरता और प्रकृति को देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसके पीछे किसी देश का हाथ है। इससे पहले भी अन्य यूरोपीय देश इसी तरह के साइबर हमलों के शिकार बन चुके हैं। 2018 में जर्मनी सरकार के आईटी नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें