फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: रूबी प्रिंसेस क्रूज जहाज पर ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने मारा छापा, जब्त किया ब्लैक बॉक्स

Thu, 09 Apr 2020 11:50 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
क्रूज शिप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गुरुवार को रूबी प्रिंसेस जहाज के ब्लैक बॉक्स को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जहाज को ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के प्रसार का सबसे बड़ा एकल स्रोत माना गया है। इस क्रूज जहाज को दक्षिणी न्यू साउथ वेल्स के एक बंदरगाह पर रोका गया है।

विज्ञापन


इससे पहले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने रूबी प्रिंसेस में आपराधिक जांच की घोषणा की थी, जिसका स्वामित्व कार्निवल कॉर्प के पास है। इसके 2,700 यात्रियों को 19 मार्च को सिडनी में उतरने की अनुमति दी गई थी, जबकि उनमें से कुछ में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बीमारी के कारण बाद में 15 लोगों की मौत हो गई थी। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) पहने हुए जासूस बुधवार की रात पोर्ट केंबला में जहाज पर सवार हुए और इस बात के सबूत जुटाए कि पिछले महीने कैसे हजारों विदेशी यात्रियों को जहाज से उतरने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


एनएसडब्ल्यू पुलिस ने एक बयान में कहा, 'आज शाम को स्ट्राइक फोर्स बास्ट के जांचकर्ता रूबी प्रिंसेज पर पूछताछ कर रहे हैं। ऑपरेशन सख्त स्वास्थ्य और कार्यस्थल सुरक्षा दिशानिर्देशों के तहत किया जा रहा है।'

बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में, पुलिस घोटाले के बारे में अन्य उच्च प्राथमिकता वाले गवाहों का साक्षात्कार लेगी, जबकि जहाज के 10 दिनों तक पोर्ट खेमला में ही खड़े रहने की उम्मीद है। इसके अलावा जहाज पर मौजूद 1,040 क्रू सदस्यों का चिकित्सा परीक्षण किया जा रहा है।

अभी तक जहाज के 200 क्रू सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं जबकि 18 अन्य पॉजिटिव मिले हैं। एनएसडब्ल्यू के पुलिस आयुक्त मिक फुलर ने गुरुवार को कहा कि रूबी प्रिंसेज के क्रू सदस्यों के तीन-चौथाई सदस्यों ने संकेत दिया था कि वे जहाज पर ही रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, जहाजों के पास एक ब्लैक बॉक्स है जो अंतरराष्ट्रीय विमानों के समान है और इसे और अन्य सबूतों को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। यह केवल जांच का एक हिस्सा है। एनएसडब्ल्यू में कुल मामलों की संख्या 2,773 है। 31 कोरोना वायरस रोगी गहन देखभाल में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें