फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Election: आम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस होंगे अगले पीएम

Sat, 21 May 2022 07:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा

सार

आस्ट्रलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यहां हुए चुनावों में लिबरल पार्टी की हार हुई है।
विज्ञापन
स्कॉट मॉरिसन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्ट्रलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यहां हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी की हार हुई है। लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस देश के अगले पीएम होंगे। वैसे तो यहां 6 कैंडिडेट प्राइम मिनिस्टर पोस्ट की रेस में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन के गठबंधन और लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस के बीच माना जा रहा था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को पिछले चुनावों में भी बहुमत नहीं मिला था, उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया और मतगणना शुरू हुई। दोनों नेताओं ने अपने गृहनगर सिडनी में मतदान करने से पहले शनिवार सुबह मेलबर्न में चुनाव प्रचार किया। अल्बानीस ने सिडनी के मैरिकविले टाउन हॉल में मतदान किया। वह अपनी साथी जोडी हेडन, 21 साल के बेटे नाथन अल्बानीस और अपने पालतू कुत्ते के साथ मतदान केंद्र गए थे।

उन्होंने कहा, मैं बहुत सकारात्मक हूं और अब अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। मॉरिसन अपनी पत्नी जेनी के साथ दक्षिणी सिडनी में लिली पिली पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समुद्री क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रही शरणार्थियों से भरी नौका को रोके जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इसलिए मतदाताओं को उनकी सरकार को पुन: निर्वाचित करना चाहिए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं।

अल्बनीस भारत से भली-भांति परिचित: राजदूत
मॉरिसन के चुनाव में हार स्वीकार करने के बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बनने जा रहे एंथनी अल्बनीस भारत से भली-भांति परिचित हैं। ऑस्ट्रेलिया के चुनाव में लेबर पार्टी ने 2007 के बाद पहली चुनावी जीत हासिल की है। विपक्षी नेता एंथनी अल्बनीस को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें