फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी ड्रेस पहनने के आरोप में महिला पत्रकार को संसद से निकाला बाहर, फिर मांगी माफी

Fri, 07 Dec 2018 11:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पैट्रिशिया कारवेलस - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने महिला पत्रकार पैट्रिशिया कारवेलस को संसद से बाहर निकालने की वजह से माफी मांगी है। पत्रकार को उसके पहनावे की वजह से बाहर निकाला गया था। इस घटना ने प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। कारवेलस, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की प्रजेंटर हैं। उन्होंने कहा उन्हें राजधानी केनबेरा की संसद से सोमवार को इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि कथित तौर पर उनका टॉप बहुत छोटा था जिसकी वजह से उनका शरीर दिख रहा था।

विज्ञापन


कारवेलस ने कहा, 'परिचारक मेरे पास आई, वह बहुत विनम्र थी। उसने कहा कि वह अपने वरिष्ठ के आदेश का पालन कर रही है जिनका कहना है कि जो कपड़े मैंने पहने हैं उनसे बहुत ज्यादा बांह दिख रही है। मुझे शरीर को और ज्यादा ढंकने की जरूरत है। मुझे एक जैकेट की आवश्यकता है।' प्रजेंटर ने कहा कि मुझे लगा था कि मेरा पैंट और सूट ससंदीय मानकों के अनुसार था।

ऑस्ट्रेलियन संसद की वेबसाइट के अनुसार सदन में पोशाक का मानक व्यक्तिगत निर्णय का मसला है लेकिन आखिरी फैसला जिसे कि सभी मानते हैं वह स्पीकर का होता है। कपड़ों में अच्छे ट्राउजर, जैकेट, पुरुषों और महिलाओं के लिए कॉलर और टाई होना चाहिए। कारवेलस राष्ट्रीय प्रसारक के लिए रोजाना रेडियो शो होस्ट करती हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी उस ड्रेस की फोटो शेयर की जिसकी वजह से उन्हें बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन


कारवेलस ने ट्विटर पर लिखा, 'यह मेरा विवादित आउटफिट है।' उनसे पहले पुरुष पत्रकारों को भी सूट न पहनने पर प्रेस गैलरी में घुसने से रोका जा चुका है। हालांकि कारवेलस का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई संसद के सदन और गैलरी दोनों ही जगहों पर ड्रेस कोड का एक मानक तय है। जिसका पत्रकारों को पालन करना होता है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें