ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनियों को मंगलवार को आगाह किया कि अगर वे अपने मंचों से चरमपंथ संबंधी सामग्री जल्द से जल्द नहीं हटाते तो उनके अधिकारियों को जेल हो सकती है।
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने फेसबुक, ट्विटर और गूगल समेत प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कई कंपनियों से यह पूछने के लिए मंगलवार को मुलाकात की कि उनका प्लेटफॉर्म आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल न हो, इसके लिए उनकी क्या योजना है। ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड हत्याकांड के मद्देनजर नये नियम बनाने पर विचार कर रहा है।