फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: पांच डॉलर के करेंसी नोट से हटेगी महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर, रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 02 Feb 2023 09:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

सितंबर, 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया था कि महारानी एलिजाबेथ के बाद किंग चार्ल्स की तस्वीर नोट पर नहीं छापी जाएगी, बल्कि उसकी जगह ऑस्ट्रेलियाई प्रतिबिंबों को जगह मिलेगी। 
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बड़ा फैसला किया गया है। अब ऑस्ट्रेलिया में पांच डॉलर के करेंसी नोट पर महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर नहीं दिखाई देगी, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया अपनी स्वदेशी संस्कृति के इतिहास को प्रतिबिंबित करेगा। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, यह फैसला संघीय सरकार के परामर्श के बाद लिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि नोट के दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियन संसद की तस्वीर बनी रहेगी। 

नोट पर महारानी की तस्वीर दर्शाती थी उनका व्यक्तित्व 
रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि पांच डॉलर के नोट पर महारानी की तस्वीर इसलिए नहीं शामिल की गई थी कि वह एक महारानी थीं। बल्कि यह तस्वीर उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। बता दें, करेंसी नोट को अपडेट करने का निर्णय तब आया जब ऑस्ट्रेलिया की सेंटर-लेफ्ट लेबर सरकार संविधान में बदलाव के लिए जनमत संग्रह के लिए जोर दे रही है। 

 

नहीं छपेगी किंग चार्ल्स की तस्वीर

विज्ञापन

बता दें, सितंबर, 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया था कि महारानी एलिजाबेथ के बाद किंग चार्ल्स की तस्वीर नोट पर नहीं छापी जाएगी, बल्कि उसकी जगह ऑस्ट्रेलियाई प्रतिबिंबों को जगह मिलेगी। रिजर्व बैंक ने कहा कि वह 5 डॉलर के नोट को डिजाइन करने में स्वदेशी समूहों के साथ परामर्श करेगा। नए नोट को डिजाइन और प्रिंट करने में कई साल लगेंगे। तब तक मौजूदा नोट जारी होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें