फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : सांसद-जजों को लिंग भेदभाव कानून से मिली छूट होगी खत्म

Fri, 09 Apr 2021 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस , कैनबरा। 

सार

  • पीएम ने कहा, वह एक नया कानून बनाएंगे, जिसमें पीड़िता को घटना के दो साल बाद तक शिकायत दर्ज कराने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
scott morrison - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं के यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना से जुड़े स्कैंडल उजागर होने के दो माह बाद आखिरकार ऑस्ट्रेलिया सरकार चेत गई है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन संसद समेत अन्य कार्यस्थलों पर महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार रोकने और जवाबदेही के लिए मानवाधिकार आयुक्त की सभी 55 सुझाव मानने को राजी हो गए। साथ ही उन्होंने लिंग भेदभाव कानून से जजों-सांसदों को मिली छूट खत्म करने का वादा भी किया।

विज्ञापन


मॉरिसन ने महिलाओं के सम्मान बहाली के लिए देश के सामने ‘रोडमैप फॉर रिस्पेक्ट’भी पेश किया। पीएम ने कहा, वह एक नया कानून बनाएंगे, जिसमें पीड़िता को घटना के दो साल बाद तक शिकायत दर्ज कराने का अधिकार होगा।

जानकार कहते हैं कि मॉरिसन द्वारा बताए गए सुधार अगर लागू होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे लोकतंत्र की श्रेणी में शुमार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें