फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: 'IS से प्रेरित थी बॉन्डी बीच पर हुई यहूदी विरोधी सामूहिक गोलीबारी', प्रधानमंत्री अल्बनीज का बयान

Tue, 16 Dec 2025 08:43 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।

सार

Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बॉन्डी बीच पर गोलीबारी को इस्लामिक स्टेट से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा ने नफरत की सोच को जन्म दिया है और बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या करने की मानसिकता पैदा की है। 
विज्ञापन
गोलीबारी में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाते कर्मी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडनी के बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी में 15 लोगों की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि यह हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रेरित था। समाचार एजेंसी एएफपी और बीबीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अल्बनीज ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था। यह बात उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) के सिडनी चैनल को दिए गए एक रेडियो इंटरव्यू में कही, जिसके अंश उनके कार्यालय ने समाचार एजेंसियों के साथ साझा किए।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने BBC के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 10 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा; मानहानि का लगाया आरोप
विज्ञापन


उन्होंने इस हमले को 'सुनियोजित, योजनाबद्ध और बेहद बर्बर' बताया। अल्बनीज ने  कहा कि अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि दो हमलावरों (जो पिता और बेटे की जोड़ी थे) ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्बनीज ने कहा कि यह वह विचारधारा है जो एक दशक से ज्यादा समय से मौजूद है, जिसने नफरत की सोच को जन्म दिया और इसने बड़े पैमाने पर हत्या करने की मानसिकता पैदा की। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर नवीद अकरम पहले भी दूसरों के साथ उसके संबंधों की वजह से अधिकारियों की नजर में आया था। नवीद का पिता साजिद अकरम पुलिस की गोलीबारी में मारा गया था।

रिपोर्ट में प्रधानमंत्री अल्बनीज के हवाले से कहा गया, जिन दो लोगों से वह (नवीद) जुड़ा हुआ था, उन पर आरोप लगे और वे जेल भी गए। लेकिन उस समय उसे ऐसा व्यक्ति नहीं समझा गया था कि जिस पर विशेष नजर रखने की जरूरत हो। अल्बनीज की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब लगातार इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि साजिद और नवीद अकरम इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे। 

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र..', भारत का संयुक्त राष्ट्र में पड़ोसी देश को फिर मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन


कानून प्रवर्तन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एबीसी को बताया था कि इसकी संभावना है, क्योंकि हमलावरों की कार से कथित तौर पर आईएस एक का झंडा बरामद हुआ था। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लान्योन के अनुसार, इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई, इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया। मृतकों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल थी। बॉन्डी बीच गोलीबारी के पीछे शामिल दोनों हमलावरों की पहचान सोमवार सुबह (स्थानीय समय) की गई। पुलिस आयुक्त लान्योन ने बताया कि 50 वर्षीय और 24 वर्षीय दो पुरुष ही इस हमले में शामिल एकमात्र शूटर थे। नवीद अकरम को घटनास्थल से गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने यह भी बताया कि उसके पिता साजिद अकरम को हमले के दौरान पुलिस ने गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच हमले में घायलों में तीन भारतीय छात्र शामिल
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में घायल 40 लोगों में तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

ऑस्ट्रेलिया टुडे न्यूज पोर्टल के अनुसार, इन तीन में से दो छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को हुए हमले में घायल भारतीय छात्रों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बताया गया है कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्रों को चोटें आईं। लेकिन उनकी हालत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें