फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल ने सिख फॉर जस्टिस के मंसूबों पर फेरा पानी, जनमत संग्रह कार्यक्रम किया रद्द

Fri, 12 May 2023 11:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जब से सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी, तब से ही लगातार शिकायतें और धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई है।
 
विज्ञापन
खलिस्तानी झंडा। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मंसूबों पर ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल ने पानी फेर दिया है। सिडनी में प्रस्तावित संगठन के जनमत संग्रह के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। बता दें, यह कार्यक्रम ब्लैक टाउन लीजर सेंटर स्टेनहोप में आयोजित किया जाना था।

ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जब से सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी, तब से ही लगातार शिकायतें और धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन

 
धमकियों के बाद लिया फैसला
एक प्रवक्ता ने बताया कि काउंसिल ने अपने स्थापित नियम व सिद्धांतों के मुताबिक इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है। काउंसिल भारत या पाकिस्तान के आंतरिक मामलों से संबंधित किसी राजनीतिक स्थिति का समर्थन या आलोचना नहीं करता और किसी विशेष राजनीतिक स्थिति के समर्थन के रूप में इसका प्रतिनिधित्व नहीं किया जाना चाहिए।

बैनर व पोस्टर हटाए जा रहे
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अरविंद गौर ने सिख फॉर जस्टिस के प्रचार कार्यक्रम द्वारा तैयार किए गए पोस्टर व बैनर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की प्रशंसा किए जाने की शिकायत की थी। इस पर काउंसिल के सीईओ केरी रॉबिन्सन ने उन्हें जवाब देते हुए बताया कि अधिकारियों की तरफ से ऐसे तमाम बैनर व पोस्टर हटाए जा रहे हैं और एनएसडब्लू पुलिस से सलाह मांगी गई है।
विज्ञापन


द ऑस्ट्रेलिया टुडे ने बताया, पीएम नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस के साथ यहां क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए 24 मई को आने वाले हैं। ऐसे में अगले माह ही यह कार्यक्रम सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। परिषद ने कहा, यह कार्यक्रम नीति सम्मत नहीं है और परिषद के कर्मियों, संपत्तियों व जनता के लिए जोखिम भरा है। 

आरपी सिंह ने किया फैसले का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सिडनी में खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम पर पाबंदी लगाने के ब्लैकटाउन नगर परिषद के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया की अन्य नगर परिषदें भी इसका पालन करेंगी। सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया सरकार सिख फॉर जस्टिस के वित्त पोषण के स्रोत की भी जांच करेगी जिसने खुद को निजी कंपनी के रूप में पंजीकृत कराया है।

लेन-देन के मामले में चल रही जांच
रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया में पंजीकृत सिख फॉर जस्टिस प्राइवेट लिमिटेड की बेहिसाब पैसों के लेन-देन के मामले में जांच चल रही है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह की शुरुआत में खालिस्तान समर्थकों द्वारा रोजहिल स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की घटना सामने आई थी, जिसकी हिंदू, इस्लामी और सिख संगठनों ने कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें