फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Election Results: ऑस्ट्रेलिया में संसदीय चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित, जानें कौन-सी पार्टी को मिली जीत

Thu, 23 Jun 2022 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, केनबरा।

सार

ऑस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग ने बुधवार को विक्टोरिया राज्य की कूपर सीट का परिणाम घोषित किया, जिस पर लेबर पार्टी को जीत मिली है जबकि ओकोनोर सीट पर विपक्षी कंजर्वेटिव लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में 21 मई को हुए संसदीय चुनाव के अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। संसदीय चुनाव में मध्यमार्गी-वामपंथी लेबर पार्टी को जीत मिली थी, जिसके बाद एंटनी अल्बनीस देश के प्रधानमंत्री बने थे। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग ने बुधवार को विक्टोरिया राज्य की कूपर सीट का परिणाम घोषित किया, जिस पर लेबर पार्टी को जीत मिली है जबकि ओकोनोर सीट पर विपक्षी कंजर्वेटिव लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की। इसके साथ ही 151 सदस्यीय निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है और उसके पास मामूली बहुमत है।

लेबर पार्टी को सीनेट में मुश्किलें
लेबर पार्टी को प्रतिनिधि सभा में विधेयक पारित कराने के लिए विपक्षी दलों या निर्दलीय सांसदों के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन ऊपरी सदन (सीनेट) में उसके पास 76 में से 26 सीटें हैं। यहां उसे बिल पारित कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें