फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में नकाबपोश हमलावर ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला

Tue, 13 Aug 2019 02:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में भीड़ वाली सड़क पर मंगलवार को एक नकाबपोश व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में व्यक्ति जोर से भागता हुआ अल्लाहू अकबर और मुझे गोली मार दो चिल्लाता नजर आ रहा है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में पुलिस का अभियान जारी है। परिवहन प्रबंधन केंद्र ने अभियान के मद्देनजर वाहन चालकों से इस मार्ग से ना जाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि किंग स्ट्रीट के सभी मार्ग क्लेरेंस स्ट्रीट से यॉर्क स्ट्रीट तक बंद हैं। इस इलाके में अधिक यातायात है और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा गया है। आपात सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें