ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को गर्मागर्म समोसे और आम की स्वादिष्ट चटनी का लुत्फ उठाया। इसके बाद उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से वादा किया कि अगली बार व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले वह अपनी रसोई में गुजराती खिचड़ी पकाएंगे। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रथम वर्चुअल (आभासी) शिखर सम्मेलन के दौरान ऐसे ही कुछ हल्के-फुल्के पल साझा किए।
मॉरिसन ने कहा, ‘मैं समोसे के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं, सप्ताहांत में इसे लेकर हमने खूब आनंद उठाया है।’ उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा थी कि वह उस चीज के लिए वहां पहुंच पाते, जो मोदी की झप्पी के रूप में मशहूर है और आमने सामने की मुलाकात में वह भारतीय समकक्ष से अपना समोसा साझा कर पाते।
आभासी सम्मेलन: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सात अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, दो घोषणाएं