फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी येरुशलम को इस्राइल की राजधानी माना, फलस्तीन को दिया ये भरोसा

Sun, 16 Dec 2018 05:59 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
Jerusalem
विज्ञापन

अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी पश्चिमी येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को बाकायदा इसकी घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि तेल अवीव से ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को तब तक स्थानांतरित नहीं किया जाएगा जब तक कोई शांति समझौता नहीं हो जाता है। मॉरिसन ने भविष्य में पूर्वी येरुशलम को फलस्तीन की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी येरुशलम को इस्राइल की राजधानी माना

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में ‘उदार लोकतंत्र’ का समर्थन करना ऑस्ट्रेलिया के हित में हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना करते हुए कहा कि उस जगह पर इस्राइल को ‘तंग’ किया गया। बता दें कि पिछले साल इसी दौरान इस्राइल की राजधानी का मामला उस वक्त काफी गरमा गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरुशलम को इस्राइली राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा, दूतावास को शांति समझौते के बाद करेंगे स्थानांतरित

उस दौरान भी ट्रंप के इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी। इसके पहले उन्होंने इस्राइल के तेल अवीव में अमेरिकी राजदूत को येरुशलम स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रुप में मान्यता देने की बात कही। फलस्तीन ने ट्रंप की इस घोषणा का कड़ा विरोध किया क्योंकि फलस्तीन और इस्राइल दोनों येरुशलम को अपनी-अपनी राजधानी होने का दावा करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें