विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन के मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में फिर से कोरोना विस्फोट की स्थिति ना बन जाए। हालांकि, लोगों से मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की जा रही है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी जद में लेता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। सिडनी में एक साथ पांच लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण पाए गए हैं। इसके साथ ही न्यू साउथ वेल्स में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी जानकारी दी है। सिडनी के दो स्कूलों और जिम में ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल लिया गया है। जीनोम जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मरीज हाल ही में दोहा से सिडनी पहुंचे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस प्रकार से ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं उससे आने वाले वक्त में कोरोना विस्फोट की स्थिति ना बन जाए। सरकार की ओर से लगातार लोगों से मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की जा रही है।