पहले जानें- सिडनी में गोलीबारी का पूरा घटनाक्रम
14 दिसंबर (रविवार) को यहूदी समुदाय के त्योहार हनुक्का के लिए सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग जुटे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन बॉन्डी के चाबड़ की तरफ से किया गया था।
इस घटना के दौरान की जो फुटेज सामने आईं उनमें दो काले कपड़े पहने हुए बंदूकधारियों को कैंपबेल परेड मैदान और बॉन्डी बीच के पवेलियन के मध्य में बने पुल में खड़े देखा गया। ये दोनों लोग ऊंचाई की जगह से लगातार नीचे खड़े लोगों पर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस की तरफ से जो वीडियो साझा किए गए, उनके जरिए सामने आया कि एक बंदूकधारी साजिद अकरम और दूसरा उसका बेटा- नवीद अकरम था। साजिद पुल पर फायरिंग के बाद पार्क एरिया पहुंच गया। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें लोगों को इधर-उधर भागते देखा गया।
पुल से उतरने के बाद साजिद जब आम लोगों को निशाना बना रहा था तब अहमद-अल-अहमद नाम के 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने पीछे से साजिद अकरम को दबोच लिया और उससे हथियार छुड़ा लिया। बताया गया है कि सीरियाई मूल के अहमद को बंदूक चलाने का कोई अनुभव नहीं है और वे अपने भाई के साथ बॉन्डी बीच पर कॉफी पीने आए थे।
US: 'डरने की जरूरत नहीं, गर्व के साथ हनुक्का मनाएं', ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी के बाद बोले ट्रंप
बंदूक छीने जाने के बाद साजिद अकरम भाग खड़ा हुआ और पुल पर अपने बेटे नवीद के पास पहुंच गया, जो लगातार फायरिंग कर रहा था। इस बीच जब नवीद की गोलियां खत्म हो गईं तो उसने गोली भरने के लिए बंदूक खोली। हालांकि, पास ही मौजूद पुलिस ने मौका देखकर बाप-बेटे पर फायरिंग कर दी। इसमें साजिद अकरम गोली लगने के बाद तुरंत गिर पड़ा। वहीं, नवीद भी गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस पुल पर पहुंची और शाम को लगभग 7.30 बजे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया।
कौन थे साजिद और नवीद अकरम?
दोनों की मौजूदा स्थिति?
पुलिस की गोली लगने के बाद साजिद अकरम बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ नवीद अकरम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
कब-कैसे रची गई घटना की साजिश?
- पुलिस ने कुछ घंटों बाद हमलावरों की पहचान जारी कर दी। इसमें एक हमलावर साजिद अकरम (50) और दूसरा उसका बेटा- 24 वर्षीय नवीद अकरम था।
- इनका घर न्यू साउथ वेल्स के बोनीरिग में है, जो कि बॉन्डी बीच से करीब एक घंटे की दूरी पर है। आशंका है कि दोनों ने हमले की साजिश काफी पहले रच ली थी।
- उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही बॉन्डी बीच से आधे घंटे की दूरी पर स्थित कैंपसी में एक कमरा किराए पर ले लिया था। पुलिस ने यहां छापेमारी की है।
- इस जगह एक विस्फोटकों से भरा वाहन भी मिला, जिसके हमलावरों से जुड़े होने का शक है। पुलिस को घटना में किसी और के शामिल होने का शक नहीं है।
कौन हैं दोनों हमलावर?
1. साजिद अकरम
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, साजिद अकरम फल बेचने के कारोबार में शामिल है। उसके पास न्यू साउथ वेल्स में छह बंदूके रखने का लाइसेंस है। पुलिस का मानना है कि उसने सभी बंदूकों का इस्तेमाल यहूदियों पर हमले के लिए किया।
नवीद अकरम के फेसबुक पेज से मिली जानकारी के आधार पर द यरुशलम पोस्ट अखबार ने दावा किया कि उसकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित हमदर्द यूनिवर्सिटी में भी हुई है।