चीन ने कोरोना वायरस मामले को संभालने के लिए क्या किया, पारदर्शिता कैसी बरती और वायरस की उत्पत्ति आखिर कैसे हुई, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। विभिन्न देशों द्वारा चीन पर डाले जा रहे दबाव में इजाफा करते हुए यहां की विदेश मंत्री मरीन पाइन ने रविवार को कहा कि चीन की बरती गई कम पारदर्शिता के मामले में वे बेहद चिंतित हैं।
पाइन ने कहा, इससे जुड़े मामलों में स्वतंत्र विश्लेषण होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया इस बात पर जोर देता है कि स्वतंत्र जांच करवाई जाए।
इसलिए है बेहतर स्थिति...
फरवरी में ही चीन से आने वालों पर लगाई थी पाबंदी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने डब्ल्यूएचओ के रवैये की आलोचना करते हुए कहा था कि उसने मददगार रुख नहीं अपनाया। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ के निर्देशों के खिलाफ जाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 1 फरवरी को ही चीन से आने वालों पर पाबंदी लगा दी थी। इसे लेकर चीन ने नाराजगी जताई थी, लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया की बेहतर स्थिति को देखते हुए उसके निर्णय को सही माना जा रहा है।