फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले से हारी लहरें: ऑस्ट्रेलिया में 13 वर्षीय बच्चे ने दिखाया अद्भुत साहस, चार घंटे तैरकर परिवार की बचाई जान

Wed, 04 Feb 2026 07:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्ट्रेलिया

सार

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में 13 वर्षीय जोअन एपलबी ने अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। समुद्र में कश्ती बह गई तो जोअन ने बिना हिम्मत हारे तैरकर मदद जुटाई। तेज हवाओं और पानी भरती कश्ती के बीच यह साहसिक कदम जीवनरक्षक साबित हुआ।

विज्ञापन
दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसमें नहीं डूब सकता है कोई - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एक 13 वर्षीय बच्चे ने अद्भुत साहस दिखाते हुए अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। पर्थ से 200 किमी दूर क्विंडालप में जोअन एपलबी का परिवार समुद्र किनारे इन्फ्लेटेबल पैडल बोर्ड और कश्ती के साथ छुट्टियां बिता रहा था। उसी समय अचानक तेज समुद्री हवाओं ने रुख बदला और जोआन समेत मां और दो भाई-बहन की कश्ती गहरे समुद्र की ओर बह गई।

विज्ञापन


जब जोअन एपलबी ने देखा कि उसका परिवार खतरे में है, तो उसने मदद लाने के लिए कश्ती से किनारे की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी कश्ती में पानी भरने लगा। हालात ऐसे थे कि कोई भी हिम्मत हार जाता, लेकिन इसके बावजूद उसने तैरने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:- India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
विज्ञापन


जोअन ने चार घंटे तक की तैयारी

जोअन ने चार घंटे तक तैराकी की। इसके बाद दो किमी तक फोन के लिए दौड़ा। उसे लाइफ जैकेट भी उतारनी पड़ी और बिना किसी सहारे के ब्रेस्टस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल तैरकर परिजनों की जान बचाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ग्रीस में बड़ा हादसा: ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज से टकराई अप्रवासियों की नौका, 14 की मौत; कई लापता

थकान से जवाब दे चुका था शरीर फिर भी अंत तक नहीं हारी हिम्मत
करीब चार किलोमीटर तक का सफर तय कर जब वह किनारे पहुंचा, तो थकान से उसका शरीर जवाब दे चुका था। वह रेत पर गिर पड़ा, लेकिन उसे अपनी मां और भाई-बहन का चेहरा याद आया। वह उठा और दो किलोमीटर दूर फोन तक पहुंचने के लिए दौड़ लगा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें