अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी
- फोटो : social media
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अनाज मंडी के पास अज्ञात लोगों ने 44 साल के हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है। इलाके में हुई जबरदस्त गोलीबारी के बाद व्यापारियों ने अपनी जान पर खतरा बताया है, जिसके चलते शहर को बंद कराने की घोषणा की गई है।
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके के पुलिस स्टेशन के पास बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने 2 जनवरी को धरना भी दिया था। यहां लोगों ने मांग की थी कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
सुनील कुमार पर यह हमला पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं, अहमदिया व ईसाइयों के खिलाफ लगातार जारी अत्याचार का एक और उदाहरण है। हाल के वर्षों में, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलों में वृद्धि हुई है। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नहीं करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने देश की आलोचना की है।