फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA News:अमेरिकी संसद पर हमलाः प्रदर्शनकारी के हाथ में दिखा तिरंगा, भड़के वरुण गांधी व प्रियंका चतुर्वेदी

Thu, 07 Jan 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
USA: यूएस कैपिटल के बाहर प्रदर्शनकारी के हाथ में दिखा तिरंगा - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन
अमेरिकी संसद पर बुधवार को ट्रंप समर्थकों के हमले व हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिकी झंडे के साथ भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा नजर आया। सोशल मीडिया में वायरल इससे संबंधित वीडियो में तिरंगा दिखने पर भाजपा नेता वरुण गांधी व शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ा एतराज जताया। बता दें, वाॅशिंगटन स्थित अमेरिकी संसद के बाहर चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की पराजय से खिन्न होकर उनके समर्थकों ने भारी बवाल मचाया।
विज्ञापन


जबर्दस्त हंगामे व हिंसा के दौरान कैपिटल बिल्डिंग में स्पीकर नैंसी पेलोसी के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई। पेलोसी को ट्रंप की कट्टर विरोधी माना जाता है।  प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडियो में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अज्ञात प्रदर्शनकारी तिरंगा लहराता नजर आया, जबकि अन्य के हाथों में अमेरिकी ध्वज थे। हालांकि तिरंगा लहराने वाला भारतीय था या अमेरिकी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैै। उसकी पहचान व क्या वह किसी राजनीतिक दल का सदस्य है, यह अभी पता नहीं चला है। 


वरुण गांधी ने उठाया सवाल
भाजपा नेता वरुण गांधी ने अमेरिका में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा दिखने पर एतराज किया और यह कृत्य करने वाले व्यक्ति की ट्विटर के जरिए आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘वहां भारतीय ध्वज तिरंगा क्यों लहराया गया? यह ऐसी लड़ाई है, जिसमें हमें निश्चित रूप से शामिल होने की जरूरत नहीं है।‘
विज्ञापन









प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-शर्म आना चाहिए
उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी एतराज जताया और ट्वीट किया, ‘ जो भी तिरंगा लहरा रहा है, उसे शर्म आना चाहिए। हमारे तिरंगे का इस्तेमाल किसी दूसरे देश में ऐसे हिंसक व आपराधिक कृत्य में मत करिये।‘ 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें