फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली : संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुआ हमला, गोलीबारी में 20 जवान घायल

Thu, 11 Feb 2021 04:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, डकार
विज्ञापन
terrorist attack- Mali military - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्य माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुए हमले में 20 शांति रक्षक घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता व माली में महासचिव के विशेष प्रतिनिधि महामत सालेह अन्नादीफ ने बुधवार को बताया कि डोएंटजा के करीब केरेना स्थित संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी अड्डे पर बुधवार सुबह तड़के हमला हुआ।

विज्ञापन


हमलावरों की गोलीबारी में 20 जवान घायल हुए। अन्नादीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद कायरतापूर्ण हरकत करार दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन अलकायदा से जुड़ा एक कट्टरवादी संगठन लगातार संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों को निशाना बनाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें