फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali Attack: अफ्रीकी देश माली में शस्त्रधारियों का हमला, गोलीबारी में महिलाओं सहित 21 लोगों की मौत

Sun, 20 Aug 2023 02:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बमाको

सार

स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मोप्ती के बंदियागारा शहर के पास बसे यारू गांव में शुक्रवार दोपहर को कुछ हमलावर घुसे। उन्होंने निशाना लगाकर गोलीबारी की। हमले में महिलाओं सहित 21 लोग मारे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश माली में एक हमले में 21 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बंदूकधारियों ने मध्य माली के मोप्ती क्षेत्र में बसे एक गांव में हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने 21 लोगों की हत्या कर दी।

विदेशी मीडिया के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मोप्ती के बंदियागारा शहर के पास बसे यारू गांव में शुक्रवार दोपहर को कुछ हमलावर घुसे। उन्होंने निशाना लगाकर गोलीबारी की। हमले में महिलाओं सहित 21 लोग मारे गए। वहीं 11 लोग घायल हैं। फिलहाल किसी भी समूह ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

क्षेत्र में आतंकी संगठनों की जड़ें मजबूत

विज्ञापन

अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमि देश इन दिनों अल कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंक से प्रभावित हैं। 2012 में हुए तुआरेग अलगाववादी विद्रोह के बाद से ही कई संगठनों ने अपनी जड़ें जमा ली थीं। माली में अगस्त 2020 में दो सैन्य तख्तापलट भी हो चुके हैं। जुंटा ने पश्चिमी सहयोगी देशों के साथ अपने संबंध तोड़ दिए और रूसी भाड़े के सैनिकों से मदद मांगी।

नाइजीरियाई सेना पर भी घात लगाकर हमला
हाल ही में अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में भी उग्रवदियों ने सेना पर घात लगाकर हमला कर दिया था। नाइजीरियाई सेना ने बताया कि हमले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस वजह से 36 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने बताया था कि सशस्त्र गिरोहों ने हमारे सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया है। गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों सहित 22 सैनिकों की मौत हो गई थी। जबकि, सात सैनिक घायल हो गए थे। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों और घायलों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था लेकिन वह भी क्रैश हो गया था, जिससे 14 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

नाइजर में भी सेना का तख्तापलट

विज्ञापन

नाइजीरियाई सेना पर हमले से कुछ दिनों पहले, पड़ोसी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया था। नाइजर सेना ने दावा करते हुए कहा था कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने तख्तापलट का एलान किया था। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए थे। कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें