फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली: इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों का भीषण हमला, 48 लोगों की मौत

Tue, 20 Oct 2026 09:49 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, बमाको
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : एडोव
विज्ञापन

अफ्रीकी देश माली के पूर्वी मेनाका क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों के हमले में 48 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मंगलवार को एक सांसद ने यह जानकारी दी। तुआरेग नेता और नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के सदस्य मूसा अग अचरातौमाने के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट इन साहेल प्रोविंस (आईएसएसपी) के लड़ाकों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक हमला किया।

विज्ञापन


सेना को जानकारी देने के आरोप में नागरिकों पर हमला
मूसा अग अचरातौमाने ने बताया कि हथियारबंद समूह ने नागरिकों पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि उन्होंने माली की सेना को आईएसएसपी के ठिकानों की जानकारी दी थी। उस समय सेना संगठन के ठिकानों पर ड्रोन से हमला कर रही थी।

मेनाका क्षेत्र में सक्रिय है आईएसआईएस से जुड़ा संगठन
आईएसएसपी मुख्य रूप से माली के मेनाका क्षेत्र में सक्रिय है। यहां उसे एक अन्य आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) से कड़ी चुनौती मिलती है। यह संगठन बुर्किना फासो और नाइजर में भी सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें