यूनानी टेलीविजन स्टेशन स्काई के बाहर हुए भीषण विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
धमाका एथेंस के पास स्काई के मुख्यालय के बाहर देर रात दो बजकर 35 मिनट पर हुआ। धमाके से पहले अधिकारियों को फोन पर इमारत खाली कराने की चेतावनी दी गई थी।
धमाके की तत्काल किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।
सशस्त्र घोर वामपंथी और अराजकतावादी संगठन पूर्व में समाचार पत्र के कार्यालयों पर हमले कर चुके हैं।