फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के फिरोजकोह शहर में बम धमाका, छह की मौत और तीन घायल 

Fri, 16 Oct 2020 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
bomb blast
विज्ञापन

अफगानिस्तान में घोर प्रांत के फिरोजको शहर में शुक्रवार को सड़क के किनारे हुए बम धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। टोलो न्यूज के मुताबिक, इस बात की जानकारी आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने दी।

विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन इस तरह के धमाके होते रहते हैं। हाल ही में हेरात कंधार हाइवे पर एक बड़ा बम धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस बिस्फोट ने आसपास के क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी।
 


इससे पहले मई के माह में पकटिया प्रांत की राजधानी गरदेज शहर में एक हमले को अंजाम दिया था। एक ट्र बम धमाके में करीब पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैन्य कर्मियों सहित 46 अन्य लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें