फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया में आई भीषण बाढ़ से अब तक 88 लोगों की मौत, बांध टूटने के बाद बिगड़ी स्थिति

Fri, 30 May 2025 05:57 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

नाइजर राज्य के मोक्वा नामक बाजार कस्बे में गुरुवार को आई भीषण बाढ़ के चलते कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है। यह बाढ़ कई घंटों तक लगातार हुई मूसलधार बारिश के कारण आई।
विज्ञापन
भीषण बाढ़ (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा नामक बाजार कस्बे में गुरुवार को आई भीषण बाढ़ के चलते कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में आपदा प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी इसा ने दी।
विज्ञापन


इसा ने शुक्रवार को बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 20 बताई गई थी। उन्होंने बताया, "संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन अब तक 88 शव बरामद किए जा चुके हैं। यह बाढ़ कई घंटों तक लगातार हुई मूसलधार बारिश के कारण आई। स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पास के एक कस्बे में स्थित बांध के टूटने से स्थिति और गंभीर हो गई।

मोक्वा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां देश के दक्षिणी हिस्से से व्यापारी और उत्तरी हिस्से के किसान मिलते हैं। इससे पहले सितंबर में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जब नाइजीरिया के पूर्वोत्तर मिदुगुरी क्षेत्र में भारी बारिश और एक बांध के टूटने से भीषण बाढ़ आ गई थी। उस समय कम से कम 30 लोगों की जान गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। यह क्षेत्र पहले से ही बोको हराम उग्रवाद के कारण मानवीय संकट से जूझ रहा था।
विज्ञापन


नाइजीरिया में अक्सर मौसमी बाढ़ आती है, खासकर उन इलाकों में जो नाइजर और बेन्यू नदी के किनारे बसे हैं। ये बाढ़ स्थानीय समुदायों के जीवन और आजीविका पर गंभीर असर डालती हैं।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें