फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के सैन्य बेस पर जवान ने साथी सैनिकों पर की गोलीबारी, तीन की मौत, एक घायल

Mon, 09 Nov 2020 12:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

रूस के वोरोनिश सैन्य बेस पर एक सैनिक ने अपने साथी जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना मॉस्को से 490 किमी दूर स्थित वोरोनिश शहर में एक सैन्य बेस पर हुई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुल्हाड़ी से लैस एक सैनिक ने लोगों के एक समूह पर हमला किया। इसके बाद उसने एक स्वचालित राइफल से लोगों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें