फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना: अफ्रीकी देश केप वर्डे में सड़क हादसा, फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त; 25 की मौत

Sun, 06 Sep 2026 04:34 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, प्राइया

सार

केप वर्डे के फोगो द्वीप पर शनिवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। पहाड़ी इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश केप वर्डे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में कैंपानास डी सिमा मार्ग पर हुआ। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय एक यात्री बस वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ त्रासदी: 1341 मौतें, करीब 5000 लापता; 1000 से ज्यादा अज्ञात शव दफनाए गए, बचाव कार्य जारी

(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें