खगोलविदों ने पृथ्वी से 138 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे का चक्कर लगाते दो नए बड़े गैस ग्रहों की खोज की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन दो ग्रहों में से एक शनि के आकार से भी बड़ा है जबकि दूसरा ग्रह बृहस्पति से कई गुना बड़ा है और यह एक शीत एक्सोप्लैनेट है। ये दोनों 2005 में पहली बार खोज किए गए ग्रह एचडी 27894 नामक तारे की कक्षा में घूम रहे हैं और यह स्टार आकार में सूर्य से 20 फीसदी कम है।
जर्मनी में खगोल विज्ञान के लिए मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के त्रिफॉन त्रिफोनोव के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि दोनों ग्रह बड़े हैं और ये गैस के गोले के जैसा है।
खगोलविदों ने इन ग्रहों का नाम एचडी 27894 सी और एचडी 27894 डी रखा है। पहला ग्रह शनि से 0.16 द्रव्यमान बड़ा है और यह 36 दिनों में अपनी कक्षा में चक्कर लगता है जबकि दूसरा ग्रह बृहस्पति से 5.4 गुना बड़ा है और यह अपनी कक्षा में 14 वर्षों में चक्कर लगाता है।