फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astronomer: सीईओ के बाद अब एचआर हेड ने भी दिया इस्तीफा, कोल्डप्ले के कंसर्ट में वायरल हुआ था वीडियो

Fri, 25 Jul 2025 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्रिस्टीन केबोट और एंडी बेरोन बीती 16 जुलाई को बोस्टन के मेसाच्युसेट्स में मशहूर बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में गए थे। दोनों जब गले लगकर कोल्डप्ले के गानों का लुत्फ ले हे थे, तभी दोनों कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट - फोटो : एक्स- @berthsfamily
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर की एचआर हेड क्रिस्टीन कैबोट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिस्टीन कैबोट का हाल ही में कंपनी के सीईओ एंडी बेरोन के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनों कोल्डप्ले के कंसर्ट में साथ दिखाई दिए थे, जिससे दोनों के निजी संबंधों को लेकर खुलासा हो गया। गौरतलब है कि एंडी बेरोन पहले ही सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 
विज्ञापन


कोल्डप्ले के कंसर्ट में कंपनी के सीईओ के साथ वीडियो हुआ था वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक न कंपनी की तरफ से और न ही क्रिस्टीन केबोट की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। दरअसल क्रिस्टीन केबोट और एंडी बेरोन बीती 16 जुलाई को बोस्टन के मेसाच्युसेट्स में मशहूर बैंड कोल्डप्ले के कंसर्ट में गए थे। दोनों जब गले लगकर कोल्डप्ले के गानों का लुत्फ ले हे थे, तभी दोनों कैमरे में कैद हो गए और कंसर्ट में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। कैमरे में आते ही दोनों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी, उस पर कोल्ड प्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने कहा कि दोनों का या तो अफेयर है या फिर दोनों बहुत ही शर्मीले हैं। इसके बाद यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

एंडी बेरोन भी दे चुके हैं इस्तीफा
वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बेरोन और महिला कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख क्रिस्टीन केबोट हैं। एंडी शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। यही वजह रही कि यह मामला तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने एंडी बेरोन को छुट्टी पर भेज दिया और एंडी के खिलाफ जांच शुरू कर दी। इसके बाद एंडी ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। अब क्रिस्टीन के भी इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Russia: रूस का विमान चीन सीमा के पास संपर्क टूटने के बाद क्रैश, सभी 48 यात्रियों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
विज्ञापन


वहीं कंपनी ने बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य उत्पाद अधिकारी पीट डेजॉय को अंतरिम तौर पर सीईओ पद की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड नए सीईओ की तलाश कर रहा है। नए सीईओ की नियुक्ति तक डेजॉय ही सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें