फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कहा- कोरोना के नए प्रकार के वायरस के खिलाफ टीके पर काम है जारी

Fri, 12 Feb 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.79 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है वहीं अब तक 23.67 लाख लोगों ने इस महामारी से अपनी जानें भी गंवा दी हैं। इस बीच, कोरोना के नए स्वरूपों के विकास को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है। इसी संबंध में दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि वह टीके को वायरस के नए प्रकार के खिलाफ कारगर बनाने पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 टीके को वायरस के नए प्रकार के खिलाफ कारगर बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम कर रही है। दवा निर्माता कंपनी ने कोविड-19 के खिलाफ व्यापक इस्तेमाल के लिए आए टीकों में से एक टीका विकसित करने के लिए ऑक्सफोर्ड के साथ काम किया।

 



कंपनी ने कहा, वह नए टीके को बड़ी मात्रा में कम समय में उत्पादन की उम्मीद कर रहा है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि चौथी तिमाही में उसकी शुद्ध आय एक साल पहले की समान तिमाही में 31.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.01 अरब डॉलर हो गई है। वहीं दवाओं की बिक्री भी 11 प्रतिशत बढ़कर 7.41 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें