फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो में हमलावर ने एक के बाद एक सात को मारी गोली, तीन की मौत 

Mon, 11 Jan 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शिकागो
विज्ञापन
शिकागो पुलिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शिकागो के दक्षिण हिस्से में शनिवार को एक आदमी ने लगातार चार घंटे में अलग-अलग जगह गोलीबारी कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि चार लोग उसके हमले में घायल हुए। आखिरी में पुलिस ने उसे भी शहर के उत्तरी हिस्से में मार गिराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर पता लगा रही है कि आखिर हमलावर ने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया। 

विज्ञापन


चार घंटे तक अलग-अलग जगह बरसाईं गोलियां
हमलावर जेसन नाइटेंगल ने अपना पहला शिकार शिकागो विश्वविद्यालय का एक छात्र हुआ जिसे शनिवार दोपहर उसने अपने गोलियों का शिकार बनाया। हमलावर ने हाइड पार्क में पार्किंग से कार निकालते वक्त सीधे उसके माथे पर गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि ताज्जुब की बात है कि हमलावर को किसी भी शिकार का नाम तक नहीं पता था। 32 वर्षीय हमलावर इसके बाद एक अपार्टमेंट में घुसा और 46 वर्षीय सुरक्षा कर्मी को गोली मारी। इसके बाद उसने एक 77 वर्षीय वृद्धा को निशाना बनाया। सुरक्षा गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


नाइटेंगल इसके बाद एक दूसरे अपार्टमेंट गया और अपने एक जानकार की कार चुरा ली। इसके बाद वह एक स्टोर में बया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहां उसने एक 20 वर्ष के युवा को मौत के घाट उतार और एक 81 वर्षीय वृद्धा के सिर और गर्दन पर गोली मारी। इस स्टोर से निकलकर उसने 15 साल की एक लड़की को गोली मारी जिसकी हालत गंभीर है।

इसके बाद वह वापस स्टोर गया और मौके पर जांच कर रहे अफसरों पर गोलियां बरसाईं हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुई। नाइटेंगल इसके बाद 16 किलोमीटर दूर कार से पहुंचा और एक फार्मेसी की दुकान में घुसकर उसे लूटने का एलान किया। यहां से निकलकर वह एक रेस्टोरेंट में पहुंचा और एक महिला की गर्दन में गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया और गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें