फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पिता आसिफ अली की सीट से निर्विरोध सांसद चुनी गईं आसिफा भुट्टो-जरदारी, जनता के प्रति प्रकट किया आभार

Sat, 30 Mar 2024 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

संसद के लिए निर्विरोध चुने जाने पर आसिफा ने कहा कि वह आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हैं। एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा उन्होंने कहा कि मैं समर्पण के साथ और राजनीतिक संबद्धता की परवाह किए बिना अपने निर्वाचन क्षेत्र की सर्वोत्तम सेवा करने की प्रतिज्ञा करती हूं।
विज्ञापन
आसिफा भुट्टो जरदारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की सबसे छोटी बेटी और उनकी हमशक्ल आसिफा भुट्टो-जरदारी शुक्रवार को निर्विरोध संसद सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। दरअसल, आसिफा ने अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए सिंध प्रांत के शहीद बेनजीराबाद क्षेत्र से नेशनल असेंबली सीट NA-207 के लिए नामांकन दाखिल किया था। बता दें, यह सीट उनके पिता आसिफ अली जरदारी के राष्ट्रपति बनने के कारण खाली हुई थी।

इन उम्मीदवारों ने वापस ली दावेदारी

विज्ञापन

रिटर्निंग कार्यालय ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया कि आसिफा के खिलाफ तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। हालाकिं, बाद में तीनों उम्मीदवारों- अब्दुल रसूल ब्रोही, अमानुल्लाह और मैराज अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आसिफा को सांसद के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया। 

जनता का किया आभार
संसद के लिए निर्विरोध चुने जाने पर आसिफा ने कहा कि वह आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हैं। एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा उन्होंने कहा कि मैं समर्पण के साथ और राजनीतिक संबद्धता की परवाह किए बिना अपने निर्वाचन क्षेत्र की सर्वोत्तम सेवा करने की प्रतिज्ञा करती हूं। बता दें, आसिफा राजनीति और समाजशास्त्र में स्नातक हैं और वैश्विक स्वास्थ्य और विकास में स्नातकोत्तर हैं।

जानें, आसिफा के बारे में 

विज्ञापन

उनके पास राजनीति और समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री और वैश्विक स्वास्थ्य और विकास में स्नातकोत्तर की डिग्री है। आसिफा ने शुरुआत में 2012 में पोलियो उन्मूलन के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में काम किया, जिससे उनका चेहरा जनता के बीच परिचित हो गया।

पाकिस्तान की प्रथम महिला भी हैं आसिफा
हाल ही में आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जरदारी के साथ आसिफा भुट्टो जरदारी भी थी, जिसे प्रथम महिला या फर्स्ट लेडी नामित किया गया। दरअसल, यह दर्जा राष्ट्रपति की पत्नी को दिया जाता है, लेकिन अपनी पत्नी, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के 2007 में मौत होने के बाद से ही आसिफ अली जरदारी विधुर हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें