फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasa: सफलता की ओर नासा का मून मिशन, Orion Capsule ने 92 हजार किलोमीटर दूरी से भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर

Thu, 17 Nov 2022 11:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

नासा  ने बुधवार को चंद्रमा पर अपने मिशन को फिर से लॉन्च कर दिया। इस लॉन्चिंग के बाद आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
आर्टेमिस 1 ओरियन कैप्सूल ने भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर - फोटो : Nasa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासा ने करीब 50 साल बाद बुधवार को चंद्रमा पर अपने मिशन को फिर से लॉन्च कर दिया। इस लॉन्चिंग के बाद इस मून मिशन को आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, स्पेस लॉन्च सिस्टम Orion Capsule ने 92 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी की पहली तस्वीर भेज दी है। वहीं यान 8,800 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चांद के आर्बिट की तरफ आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन




2025 में नासा का तीसरा चंद्र मिशन
यह नासा के आर्टेमिस चंद्र कार्यक्रम का पहला मिशन है। नासा 2025 में अपने तीसरे मिशन द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की योजना पर काम कर रहा है। नासा ने चांद के समीप जाने से पहले उसकी सतह से 60 मील ऊपर ओरियन उपग्रह से परीक्षण की योजना बनाई है। 

10 छोटे उपग्रह भी होंगे स्थापित
अगर आर्टेमिस-1 सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाता है तो ये परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मिशन के दौरान ओरियन 10 छोटे उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में स्थापित करेगा जिन्हें क्यूबसैट के नाम से जाना जाता है। इनमें से ही एक में खमीर होगा जो ये देखने के लिए होगा कि चांद पर माइक्रोग्रेविटी और विकिरण वातावरण सूक्ष्मजीवों के विकास को किस तरह से प्रभावित करते हैं। इस दौरान आइसक्यूब चांद की परिक्रमा करेगा और चांद पर बर्फ के भंडार की खोज करेगा और जिसका उपयोग भविष्य में चांद पर जाने वाले यात्री कर पाएंगे।
विज्ञापन


करीब 23 दिन अंतरिक्ष में बिताएगा
अंतरिक्ष यान को धीरे करने के लिए ओरियन अपने ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को फायर करेगा और चांद के गुरुत्वाकर्षण को इसे कक्षा में पकड़ने में मदद करेगा। इस चरण के दौरान ओरियन चांद से करीब 70 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगा और पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी पर पहुंचेगा। इस दौरान अगर इसमें अंतरिक्ष यात्री होते तो उन्हें दूर से पृथ्वी और चांद का भव्य दृश्य दिखाई देता। ओरियन चांद की कक्षा में छह से 23 दिन बिताकर चांद की कक्षा से बाहर निकलने के लिए एक बार फिर अपने थ्रस्टर्स को फायर करेगा और खुद को पृथ्वी प्रक्षेपवक्र पर वापस लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें