फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 6 लाख पार

Wed, 16 Jun 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • दुनिया में अब तक 18 करोड़ के करीब पहुंचे संक्रमित, 38.29 लाख की मौत
  • अमेरिका में 16.6 करोड़ युवा आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 करोड़ के करीब पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या भी 38.29 लाख हो चुकी है। इस बीच, संक्रमण से दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक मरने वालों की संख्या छह लाख का आंकड़ा पार कर गई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 113 दिनों में एक लाख लोग महामारी से मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


हालांकि अमेरिका में पिछले दिनों हए टीकाकरण के चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ी है। यह आंकड़ा 5 लाख से 6 लाख तक पहुंचने में 113 दिन का वक्त लगा है। इससे पहले 4 लाख से 5 लाख मौतें होने में 35 दिन ही लगे थे।

अमेरिका में मई में 18,587 मौतें दर्ज हुईं जो जनवरी की तुलना में 81 फीसदी कम हैं। जनवरी में वहां पीक आया था। अमेरिका में अब कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन अब तक सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (सीडीसी) के मुताबिक, अब तक 16.6 करोड़ युवा आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। हालांकि, अब यहां भी टीकाकरण की रफ्तार में कमी आई है।

नेपाल : बचत की राशि से समुदाय को मदद कर रहा शेरपा
नेपाल में कोरोना के चलते लाखों शेरपाओं की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे में मानवता की मिसाल पेश करते हुए आंग पूर्बा शेरपा अपने साथियों की मदद करने के लिए अपनी बचत से खरीदा गया चावल, दाल, खाद्य तेल और अन्य जरूरी सामग्री दर्जनों परिवारों को मुहैया करा रहे हैं।

शेरपा ने कहा, मैं हर प्रकार की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता कि हमें हमारे समुदाय के लिए कुछ करना चाहिए। शेरपा पिछले तीन महीने से यह मदद मुहैया करा रहा है। वह अपने साथियों की मदद करने के अलावा 57 दिव्यांग बच्चों के आश्रय स्थलों में भी राशन पहुंचा रहा है। 

मास्क पहनने पर विवाद में महिला कैशियर की हत्या
अमेरिका के डेकेटर में अटलांटा इलाके में एक सुपरमार्केट में मास्क पहनने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक दुकान की महिला कैशियर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद व्यक्ति ने अपनी बंदूक निकाली और कैशियर को गोली मार दी। जवाबी गोलीबारी में एक डिप्टी और संदिग्ध हमलावर घायल हो गए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें