फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Strength: चीन के पास दुनिया की सबसे ताकतवार सेना, जानिए कहां खड़े हैं रूस, अमेरिका और भारत?

Thu, 09 Jun 2022 05:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक 100 अंकों के सूचकांक (इंडेक्स) में 82 अंकों के साथ चीन की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
भारत के पास दुनिया की चौथी ताकतवर सेना- स्टडी रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पड़ोसी चीन के पास इस वक्त दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हालांकि भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। चीन भी भारतीय सेना की ताकत को जानता है इसलिए किसी बड़े युद्ध की हिमाकत नहीं कर पाता है। जहां उसका भारतीय सेना से आमना-सामना भी हुआ वहां से पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल रक्षा मामलों की वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' पर रविवार को एक स्टडी रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 100 अंकों के सूचकांक (इंडेक्स) में 82 अंकों के साथ चीन की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि अपनी सेना पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 69 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रूस है और 61 अंकों के साथ चौथे स्थान पर भारत है। वहीं 58 अंकों के साथ फ्रांस पांचवें पायदान पर है जबकि 43 अंकों के साथ ब्रिटेन इस सूची में नौवें नंबर है। 
विज्ञापन


वहीं सेना पर सर्वाधिक सैन्य व्यय के मामले में अमेरिका शीर्ष पर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अपनी सेना पर 732 अरब डॉलर (करीब 53 लाख करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष खर्च करता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन है। चीन अपनी सेना पर 261 अरब डॉलर (करीब 18 लाख करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष खर्च करता है। जबकि सैन्य व्यय के मामले में भारत का तीसरा स्थान है। भारत अपनी सेना पर 71 अरब डॉलर ( करीब पांच लाख करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष खर्च करता है। 

स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि सैन्य शक्ति सूचकांक की गणना बजट, निष्क्रिय और सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, कुल वायुसेना, समुद्री सेना, थल सेना, परमाणु संसाधनों, औसत वेतन और उपकरणों की संख्या सहित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर की गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है कि अगर कोई लड़ाई होती है तो समुद्री लड़ाई में चीन जीतेगा, वायु क्षेत्र की लड़ाई में अमेरिका, जमीनी लड़ाई में रूस जीतेगा। 

अमेरिका पास सर्वाधिक 14,141 हवाई जहां हैं, रूस के पास 4,682 और चीन के पास 3,587 हवाई जहाज हैं। सैन्य वाहनों की बात करें तो अमेरिका के पास 50,326 सैन्य वाहन हैं जबकि रूस के पास उससे अधिक 54,866 सैन्य वाहन हैं। इसमें चीन तीसरे पायदान पर है। चीन के 41,641 सैन्य वाहन हैं। 

समुद्री युद्ध में चीन चीन के पास बढ़त है। पानी के जहाज की बात करें तो चीन के पास 406, रूस के पास 278, अमेरिका और भारत के पास 202 पानी के जहाज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें