फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: मैक्सिको में सेना का डेटा हुआ हैक, राष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां हुईं लीक

Sat, 01 Oct 2022 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना का करीब छह टेराबाइट डेटा चोरी किया गया, जिसमें राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की स्थिति व कई सुरक्षा संबंधी जानकारियां शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 से इस साल सितंबर तक हजारों ईमेल और दस्तावेज हैक किए गए थे।
विज्ञापन
मैक्सिको के राष्ट्रपति - फोटो : facebook.com/lopezobrador.org.mx
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिकन सरकार को बीते दिनों एक बड़े साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। सरकार की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि मैक्सिको के सशस्त्र बलों का डेटा हैक किया गया था। इसमें राष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी थी, जो लीक हो गई। 

विज्ञापन


दरअसल, स्थानीय मीडिया में मैक्सिको के सशस्त्र बलों के डेटा लीक की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, यह सच है कि एक साइबर हैक था। उन्होंने कहा, हैकर्स ने सेना के आईटी सिस्टम में बदलाव का फायदा उठाया था।  हालांकि, कोई संवेदनशील जानकारी चोरी नहीं हुई है।

कई सुरक्षा संबंधी जानकारियां चोरी
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सेना का करीब छह टेराबाइट डेटा चोरी किया गया, जिसमें राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की स्थिति व कई सुरक्षा संबंधी जानकारियां शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 से इस साल सितंबर तक हजारों ईमेल और दस्तावेज हैक किए गए थे। चोरी किए गए डेटा में कथित तौर पर आपराधिक आंकड़ों का विवरण, संचार के टेप और मेक्सिको में अमेरिकी राजदूत केन सालाजार की निगरानी भी शामिल थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लीक
हैकर ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी लीक कर दी हैं। कहा गया है कि जनवरी की पहली छमाही में राष्ट्रपति का 10 बार इलाज किया गया था। वहीं राष्ट्रपति  लोपेज ओब्रेडोर को 2013 में दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें साल की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि उन्हें एक बार और हर्ट अटैक का खतरा था। 

हैकर कई देशों को बना चुका है निशाना 
कथित तौर पर हैकर को 'गुआकामाया' या 'मैकॉ' ग्रुप के रूप में पहचाना गया है। हैकर्स के इसी ग्रुप ने बीते दिनों लैटिन अमेरिकी देशों चिली, पेरू, कोलंबिया और अल सल्वाडोर की सेनाओं को निशाना बनाया था। इसके अलावा इस समूह ने खनन और तेल कंपनियों को भी निशाना बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें