फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Clash : आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर छिड़ा सीमा संघर्ष, 100 सैनिक मारे गए

Wed, 14 Sep 2022 11:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवान

सार

आर्मेनिया ने कहा कि उसके 49 से ज्यादा सैनिक मारे गए। वहीं, अजरबैजान ने कहा कि उसके 50 जवान ढेर हो गए। दोनों देश नागोर्नो-कराबाख पर कब्जे को लेकर दशकों से संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर सीमा संघर्ष छिड़ गया है। संघर्ष में मंगलवार को 100 सैनिकों की मौत की खबर है।  

आर्मेनिया ने कहा कि उसके 49 से ज्यादा सैनिक मारे गए। वहीं, अजरबैजान ने कहा कि उसके 50 जवान ढेर हो गए। दोनों देश नागोर्नो-कराबाख पर कब्जे को लेकर दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। नागोर्नो-कराबाख अजरबैजान का हिस्सा है, लेकिन 1994 में जंग के बाद आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों ने इस पर कब्जा कर लिया था। 

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार आधी रात के बाद अजरबैजान की सेना ने आर्मेनियाई क्षेत्र के कई हिस्सों में तोपों और ड्रोन से हमले किए। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह आर्मेनिया द्वारा बड़े पैमाने पर उकसावे के जवाब में यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें