फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Argentina: तानाशाह का प्लेन डेथ फ्लाइट लौटा अर्जेंटीना, बंदियों को विमान में भरकर समुद्र में फेंकता था शासक

Mon, 26 Jun 2023 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

अर्जेंटीना सरकार इस विमान को म्यूजियम ऑफ मेमोरी में रखेगी। ईएसएमए के नाम से जाना जाने वाला यह संग्रहालय उस स्थान पर बनाया गया है, जो कभी जुंटा शासन का सबसे कुख्यात हिरासत केंद्र हुआ करता था।
विज्ञापन
घटना सोमवार (15 अगस्त) की है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा व अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के बीच की उड़ान करीब 10 घंटे की होती है, लेकिन शनिवार को अर्जेंटीना में उतरा टर्बोप्रॉप कोई सामान्य विमान नहीं था। वह 20 दिन से यात्रा पर था। अर्जेंटीना के हजारों लोग फ्लाइट ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के जरिये लगातार इसकी उड़ान पर नजर बनाए हुए थे।  शॉर्ट एससी.7 स्काईवैन में न तो कोई अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) सवार था, न ही इससे कोई अहम सामान ले जाया जा रहा था। लेकिन, अर्जेंटीना के लोगों के लिए इसका महत्व कुछ और है। यह विमान अर्जेंटीना के लोगों को 1976-1983 के सैन्य तानाशाही युग के क्रूर इतिहास की याद दिलाएगा। अमेरिका में मिला यह विमान पहला ऐसा विमान है, जिसके अर्जेंटीना के जुंटा शासन की तरफ से राजनीतिक बंदियों को आसमान से समुद्र या नदी में गिराकर मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने की अदालत में पुष्टि हुई है। 

सरकार म्यूजियम में रखेगी

विज्ञापन

अर्जेंटीना सरकार इस विमान को म्यूजियम ऑफ मेमोरी में रखेगी। ईएसएमए के नाम से जाना जाने वाला यह संग्रहालय उस स्थान पर बनाया गया है, जो कभी जुंटा शासन का सबसे कुख्यात हिरासत केंद्र हुआ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें